छोटे पर्दे पर महिलाएं भूतों के साथरात बिताती नजर आएंगी। इसमें महिलाओं को एक प्रेतबाधित जगह पर अकेले छोडा जाएगा। एमटीवी के एक रियल्टी कार्यक्रम गल्र्स नाइट आउट में महिलाओं को कोई काम देकर प्रेतबाधित जगह पर छोडा जाएगा। इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होगा। लेकिन कैमरे की नजर उन पर लगातार बनी रहेगी। यह कार्यक्रम मिडिटेक द्वारा निर्मित है और 13 श्रंखला का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी रणविजय कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक और तार्कि क बल जोडने के लिए पारानार्मल आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के जांचकर्ताओं गौरव तिवारी और अनुष्का कौशिक मौजूद रहेंगे।
भूतों के साथ रात बिताएंगी महिलाएं
सितम्बर 25, 2010 khaskhabar द्वारा