बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सिगरेट पीने के कारण चर्चा में है। दरअसल, ऎश ने अपनी आने वाली फिल्म गुजारिश में स्मोकिंग का एक सीन दिया है। रियल लाइफ में ऎश सिगरेट नहीं पीती है, लेकिन गुजारिश के लिए उन्हें सिगरेट पीनी पडी। इस सीन में ऎश ने हाथ में सिगरेट पकड रखी है, जिसे वे अपने होंठों तक ले जाती है और बाद में खांसने लगती है। गौरतलब है कि गुजारिश में ऎश के साथ अभिनेता रितिक रोशन भी नजर आएंगी।
ऎश ने पी सिगरेट
सितम्बर 28, 2010 khaskhabar द्वारा