बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन उस समय हैरान रह गई जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनसे कहा कि वे फिल्म की निर्माता बन जाए। रिया इस समय अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रही है। अभिनय और उनका छत्तीस का आंकडा है और अंग प्रदर्शन के बावजूद सफलता उन्हें नहीं मिली। बडी मुश्किल से पिछले दिनों उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया और कुछ दिनों की शूटिंग के बाद निर्देशक ने उनके सामने निर्माता बनने का प्रस्ताव रख दिया। सूत्रों के अनुसार, रिया के नाम से फिल्म नहीं बिकती है, इसलिए उन्हें निर्माता बनाकर फिल्म का खर्चा बांटने की कोशिश की जा रही है।
निर्माता बन जाओ रिया
सितम्बर 28, 2010 khaskhabar द्वारा