बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान तीन अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति नहीं देंगे। “विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट” के निदेशक विराफ सरकारी ने कहा, “”शाहरूख निश्चित तौर पर उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति नहीं दे रहे हैं। वैसे मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि वह आयोजन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं या नहीं या फिर उन्हें आयोजन समिति की ओर से कोई निमंत्रण मिला है या नहीं लेकिन वह प्रस्तुति नहीं देंगे।”" उन्होंने बताया कि तीन से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सीडब्ल्यूजी के उद्घाटन समारोह में भारतीय नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक समारोह का आयोजन विजक्राफ्ट कर रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।
राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति नहीं देंगे शाहरूख
सितम्बर 28, 2010 khaskhabar द्वारा