बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 28 वर्ष के हो गए है। सांवरिया से करियर की शुरूआत करने वाले रणबीर ने लगातार सफलता हासिल कर स्थापित अभिनेताओं को टक्कर दी है। वे तेजी से अपने समकालीन अभिनेताओं से आगे निकल रहे है। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जोडा गया लेकिन रणबीर का कहना है कि वह बिलकुल सिंगल है। आजकल रणबीर अपनी आने वाली फिल्म अंजाना-अंजानी को लेकर सुर्खियों में है जो 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड को रणबीर से बेहद उम्मीद है और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है।
28 वर्ष के हुए रणबीर
सितम्बर 28, 2010 khaskhabar द्वारा