अभिनेता डेविड शैविमर ने अपनी फोटोग्राफर मित्र जो बकमैन से जून में गुप्त रूप से विवाह कर लिया था। “फ्रेंड्स” शृंखला के पूर्व अभिनेता डेविड के प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि मार्च में दोनों की सगाई होने के बाद जून की शुरूआत में एक निजी समारोह में उनका विवाह हो गया था। डेविड और बकमैन की मुलाकात कथिततौर पर 2007 में हुई थी। तब बकमैन लंदन के वेस्ट एंड के कुक्कू क्लब में काम करती थीं और डेविड अपनी हास्य फिल्म “रन, फैट बॉय, रन” की शूटिंग कर रहे थे।
डेविड ने चुपके से ब्याह रचाया
अक्टूबर 13, 2010 khaskhabar द्वारा