राजस्थान का प्रसिद्ध गर्दभ मेला गुरूवार से आगरा रोड स्थित भावगढ़ बंध्या गांव में शुरू होगा।
जयपुर नगर निगम और अखिल भारतीय गर्दभ मेला विकास समिति के सहयोग से हर वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला तीन दिन तक चलेगा। मेले में दूर-दराज के गांवों सहित प्रदेश भर के गधे इसमें हिस्सा लेंगे। मेले के कार्यक्रमों में सबसे खास आर्कषण गधों और घोडों की सौंदर्य प्रतियोगिता होगी। इसमें फैंसी ड्रेस में सजे गधे और घोडे रैंप पर कैटवॉक करते नजर आएंगे। इसके अलावा गधा दौड का भी आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में पुरस्कार भी वितरित होंगे।
फैशन शो में हिस्सा लेंगे गधे-घोडे
अक्टूबर 13, 2010 khaskhabar द्वारा