इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल के इंजीनियरों ने हाल में ऎसी कार का टेस्ट ड्राइव किया जो बिना किसी ड्राइवर की सहायता से खुद ब खुद चलेगी।
कार में ऎसे साफ्टवेयर लगे हैं जो कार के चारो ओर किसी भी चीज के नजदीक आने पर सूचना दे देते हैं। इंजीनियरों ने ऎसी सात कारें टेस्ट ड्राइव के लिए सडकों पर उतारी। इन कारौं ने बिना ड्राइवर के एक हजार मील की दूरी तय की। इन कारों में रेडार सेंसर और लेजर रेंज फाइंडर लगे हैं,जो ट्रेफिक के हालात दिखाते हैं। साथ ही इन कारों में विडियों कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया है। ऎसी कारौं से सडकों पर हादसों की संख्या में कमी आएगी।
बिना ड्राइवर चलेगी कार
अक्टूबर 13, 2010 khaskhabar द्वारा