फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा अब अपने प्रशंसकों के लिए टि्वटर के अलावा वॉइस ब्लॉग, वॉइस चैट्स और यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध रहेंगी लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी अपने निजी जीवन पर ऑनलाइन चर्चा नहीं करेंगी।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस नई शुरूआत से उनके काम की सकारात्मक अलोचना हो सकेगी। प्रियंका उन चुनिंदा हस्तियों में हैं जिन्होंने सबसे पहले टि्वटर को अपनाया। अब वह एक कदम आगे बढ़ते हुए कई तरह से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हाल ही में उन्होंने “यूटीवी इंटरेक्टिव” से अपना वॉइस ब्लॉग, वॉइस चैट्स व एक आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल शुरू करने के सम्बंध में समझौता किया है। बुधवार से इसकी शुरूआत हो गई है।
निजी जीवन पर ऑनलाइन चर्चा नहीं करूंगी : प्रियंका
अक्टूबर 18, 2010 khaskhabar द्वारा