काव्य बाथरूम से बेडरूम मे आया और अलमारी से रेड शर्ट निकाल कर पहनने लगा। तभी सिया ने दूसरी अलमारी से ब्ल्यू जींस निकाली और अपनी प्यार भरी निगाहों से काव्य की ऑंखो में झांकती हुई बोली-”रेड शर्ट के साथ ब्ल्यू जींस जमेगी। प्यार भरी शरारती निगाहों में काव्य जैसे डूब सा गया और अनायास ही उसे ऑफिस का ख्याल आया और वह घर से निकल गया, लेकिन पूरे रास्ते इस सुबह की खूबसूरत शुरूआत से उसका मन प्रसन्न रहा सिया रात को जब घर का काम निपटाकर बेडरूम मे आई तो काव्य ने उसे अपनी बांहो में भरते हुए कहा “तुम बहुत थक गई होगी” काव्य के यह कहते ही न जाने सिया की थकान कहॉं चली गई, अपने पति से मिले इस प्यार और आदर ने उसके मन मे भी प्यार के फुल खिला दिए। दरअसल यही जज्बा दंपतियो में रोमांस को पहले की तरह जवां रखने के लिए बहुत जरूरी है। एक दूसरे को विशेष महसूस कराना, सराहना और प्यार करना, एक दूसरे की इच्छाओं को समझना ही प्यार के जुनून को बनाए रखता है। परन्तु आज कितने दांपत्य जो़ड इस जज्बे को कायम रख पाते हैक् अक्सर कई लोग ये समझ नही पाते है कि उनके रिश्ते क्यों बिखर रहे हैक् क्यों उनका वैवाहिक जीवन नीरस होता जा रहा हैक् क्यों अब वह अपने यौन-संबंधो में पहले जैसी ताजगी महसूस नही कर पातेक् असल में रिश्तो के बिखरने का कारण ,एक दूसरे की भावानात्मक या शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा न कर पाना भी हो सकता है। read more…..
क्या समय के साथ बिखरते है रिश्ते ….
अक्टूबर 29, 2010 khaskhabar द्वारा