सीक्रेट एजेंट जेम्स बांड की कार 46 लाख डॉलर में नीलाम हो गई है। जेम्स बांड की यह कार कई खूबियों से लैस है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेम्स बांड की एस्टन मार्टिन कार 46 लाख डॉलर में नीलाम हो गई है। यह कार एक अमेरिकी कारोबारी हैरी येग्गी ने खरीदी है।
येग्गी ने बताया कि वह हमेशा से इस कार को खरीदना चाहता था। येग्गी का ओहियो में खुद का एक निजी संग्राहलय है। येग्गी इस कार को अपने निजी संग्राहलय में रखेगा। हैरी येग्गी इस कार को खरीदने वाले दूसरे खरीददार हैं। इससे पहले मार्टिन की लेगोंडा को एक अमरीकी रेडियों प्रसारणकर्ता सेलर जेरी ने 1969 में 12 हजार डॉलर में खरीदी थी।
जेम्स बांड की कार हुई नीलाम
अक्टूबर 29, 2010 khaskhabar द्वारा