दुनिया के नामचीन फुटबाल खिलाडियों में शुमार किए जाने वाले मशहूर खिल़ाडी डेविड बेकहम एक समझदार पिता का फर्ज भी अदा कर रहे हैं। बेकहम अपने 11 वर्षीय पुत्र ब्रूकलिन को यौन शिक्षा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
वेबसाइट “फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके” के मुताबिक मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम से शादी रचाने वाले 35 वर्षीय फुटबाल खिल़ाडी बेकहम अपने ब़डे पुत्र के साथ बैठकर जीवन के तथ्यों के बारे में चर्चा करते हैं।
दरअसल ब्रूकलीन ने आजकल एक नए स्कूल में दाखिला लिया जहां कई ल़डकियां उनकी दोस्त बन गई हैं। सूत्रों के मुताबिक बेकहम ने कहा, “”ब्रूकलिन एक नए स्कूल में जा रहा है। वह ल़डकियों की तरफ आकर्षित हो रहा है और वह इसे पंसद भी करता है इसलिए मैंने उसके साथ यौन शिक्षा के बारे में बात की।”"
पुत्र को यौन शिक्षा दे रहे हैं बेकहम
अक्टूबर 29, 2010 khaskhabar द्वारा