गायिका बेयोन्से नोल्स ने अपने हाथ की अनामिका पर एक टैटू बनवाया है और वह इसे बेहद पसंद करती हैं। यह टैटू उनकी उंगली पर एक अंगूठी जैसा दिखता है।
वेबसाइट “द सन डॉट को डॉट युके” के मुताबिक सोमवार को न्यूयार्क में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह टैटू दिखाया था। पहली नजर में यह टैटू भूरे रंग के एक धब्बे जैसा दिखता है लेकिन नजदीक से देखें तो इसमें रोमन लिपी में चार का अंक बना हुआ है। नोल्स का यह टैटू उनके जन्मदिन (चार सितम्बर) व उनके पति जे-जेड के जन्मदिन (चार दिसम्बर) को प्रदर्शित करता है।
मुझे टैटू के बारे मेँ विस्तार से बताए