लास एंजेलिस। गायिका पिंक पति कैरी हार्ट के साथ अपने पहले बच्चो को जन्म देने वाली हैं लेकिन वह मद्यपान छो़डने के लिए तैयार नहीं हैं।
पिंक मानती हैं कि कभी-कभी शराब पीना फायदेमंद है। वेबसाइट “एस शोबीज डॉट कॉम” के मुताबिक पिंक 2011 के बसंत में अपने बच्चो को जन्म देंगी। पिंक कहती हैं कि वह बहुत अनुशासित हैं, जब खेलने का समय होता है तो वह खेलती हैं, जब काम का समय होता है तो वह काम करती हैं और जब उन्हें सावधान रहना चाहिए तब वह सावधान रहती हैं। वह कहती हैं कि कभी-कभी शराब पीना आपके लिए अच्छा है।
गर्भवती होने पर भी मद्यपान करती हैं पिंक
नवम्बर 30, 2010 khaskhabar द्वारा