लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री हेलेना बोनहेम कार्टर को निर्देशक टिम बर्टन के साथ उनके पारिवारिक जीवन के बारे में लोगों का चर्चा करना और अफवाहें फैलाना पसंद है।
कार्टर कहती हैं कि इन चर्चाओं के चलते उनकी निजता के चारों ओर एक सुरक्षात्मक कवच बन जाता है। वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार कार्टर और उनके पति बर्टन लंदन में दो अलग-अलग घरों में रहते हैं लेकिन दोनों के घर नजदीक ही हैं। कार्टर कहती हैं कि उनके घरेलू वातावरण को देखकर अंदाजा लगाया जाता है कि उनका जीवन एलिस इन वंडरलैंड की फंतासी दुनिया जैसा है।
कार्टर कहती हैं कि उन्हें व उनके पति को प्रशंसकों व आलोचकों द्वारा उनके रिश्ते को लेकर फैलाई जाने वाली अजीब अफवाहों से खुशी होती है क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका जीवन रहस्यमय लगता है।
अफवाहें फैलाना पसंद है कार्टर को
दिसम्बर 25, 2010 khaskhabar द्वारा