नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म तीस मार खां के प्रदर्शन के बाद अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। वे अपनी पत्नी टि्वंकल खन्ना का बुधवार को 36वां जन्मदिन मनाने और नए साल के स्वागत के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार अक्षय ने बताया, मैं अपने परिवार के साथ नौ दिन के लिए गोवा जा रहा हूं और वहां मैं खूब मजे करूंगा। हम वहां पहले टि्वंकल का जन्म दिन मनाएंगे और फिर नए साल की पार्टी करेंगे। अक्षय कहते हैं कि वे हर साल टि्वंकल और अपने आठ वर्षीय बेटे अरव के लिए पर्याप्त समय निकालते हैं। उन्होंने कहा, आपको काम और परिवार के बीच सही संतुलन बनाने की आवश्यकता होती है। मैं बहुत सावधानीपूर्वक इसका ध्यान रखता हूं। मेरा परिवार मेरे काम को समझता है और जब मैं काम करता हूं तो मुझे कभी भी परेशान नहीं करता। इसलिए जब मैं छुटि्टयों पर होता हूं तो उन्हें कभी शिकायत का मौका नहीं देता और मैं सिर्फ मजे करता हूं। वे साल में कम से कम एक बार अपनी पत्नी को पूरा समय देना चाहते हैं।
अक्षय कहते हैं, मैं अपने काम के बीच कुछ छुियां लेना पसंद करता हूं और साल में एक बार मैं लम्बी छुट्टी लेता हूं। उस समय मैं अपनी पत्नी के सामने एक ग्लोब रख देता हूं और उससे वह स्थान चुनने के लिए कहता हूं जहां वे छुटि्टया बिताना चाहें, और फिर हम वहीं जाते हैं। वे मुझे पूरी स्वतंत्रता देती हैं, इसलिए मैं उनके लिए इतना तो कर ही सकता हूं।