मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई में आयोजित बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड में परफार्म करते हुए काफी परेशानी का सामना करना पडा।
दरअसल रानी की डिजाइनर ने उन्हें इतना ढीला घाघरा पहनने के लिए दिया जिसकी वजह से उन्हें डांस करने में काफी परेशानी हुई। घाघरा इतना ढीला था कि रानी को बार-बार बैक स्टेज जाकर घाघरे को टाइट करना पडा।
जब रानी डांस खत्म करके मीडिया रूम पहुंची तो उनकी डिजाइनर ने उनकी परफार्मेस के बारे पूछा, डिजाइनर के इतना पूछते ही रानी को गुस्सा आ गया और वह उसी समय डिजाइनर पर भडक उठी और कहा, कितनी बेइज्जती हुई मेरी स्टेज पर आज तुम्हारे घाघरे की वजह से। कैसा घाघरा दिया तुमने इतना ढीला। रानी के ऎसे कहते है डिजाइनर का मुंह रोने जैसा हो गया।
ढीले घाघरे में नाची रानी
दिसम्बर 31, 2010 khaskhabar द्वारा