बॉलिवुड हसीना मल्लिका शेरावत के नखरे लगातार बढते ही जा रहे थे। मल्लिका के इन नखरों से टीवी चैनल वाले काफी परेशान हो चुके थे। मल्लिका इन दिनों एक रियलिटी शो चक धूम धूम में जज की कुर्सी संभाली हुई है। सूत्रों के अनुसार मल्लिका को कुछ समय पहले मीडिया के समक्ष साक्षात्कार देना था।
लेकिन मल्लिका साक्षात्कार के लिए तीन घंटे देरी से पहुंची। साथ ही रियलिटी शो के शूट पर भी वह अक्सर देर से पहुंचती थी।
मल्लिका के इन नखरों की वजह से रियलिटी शो वाले मल्लिका की जज की कुर्सी किसी ओर को देना का विचार बना रहे थे। लेकिन इस बात की चर्चा होते ही मल्लिका के तेवर नीचे आ गए और इसके तुरंत बाद मल्लिका ने मीडिया के समक्ष दिए एक साक्षात्कार में कहा कि टीवी की पहुंच बहुत ज्यादा है और मेरी फिल्में केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए होती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा अवसर है। अब इतना इंतजार कौन करेगा कि वे 18 साल के हों और मेरी फिल्में देखें।”" मैंने बहुत से अनोखे प्रयोग किए हैं, उनमें से कुछ सफल रहे तो कुछ असफल भी हुए लेकिन मैं तय रास्तों पर नहीं चलती और इस बार भी ऎसा ही है।”" इस शो में दुनियाभर के नृत्य समूहों ने हिस्सा लिया है और शुक्रवार से इसका प्रसारण भी शुरू हो गया है।
मल्लिका ने कहा, “”मेरी कोई फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं रही जिसके चलते मुझे संघर्ष करना प़डा, बॉलीवुड में वंशवाद है, यहां के स्थापित लोग अपने ही लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि छोटे शहरों के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिले। मैं इस शो से भावनात्मक रूप से जु़डी हुई हूं।”" वैसे मल्लिका हरियाणा के रोहतक शहर से हैं। मल्लिका को “ख्वाहिश”, “मर्डर” और “हिस्स” जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।
मल्लिका के तेवर हुए ठंडे
जनवरी 17, 2011 khaskhabar द्वारा