बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन को संजय लीला भंसाली फिल्म “गुजारिश” में अभिनय के लिए पॉन्ड्स गोल्ड रेडिएंस जी सिने अवार्ड्स 2011 में विशेष ज्यूरी पुरस्कार दिया गया।
ऎश्वर्या को शुक्रवार को आयोजित समारोह में “गुजारिश” में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी च्वायस अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में रितिश रोशन ने भी अभिनय किया था। ऎश्वर्या ने रावण और एक्शन रिप्ले और रोबोट में भी अभिनय किया था। इससे पहले अप्सरा अवार्ड्स में भी उन्हें इसी फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया था।
विशेष ज्यूरी पुरस्कार ऎश्वर्या को
जनवरी 17, 2011 khaskhabar द्वारा