अपनी पिछली असफलता तीस मार खाँ के बाद अब बतौर कोरियोग्राफर फराह खान अपने पति शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनने वाली जोकर के लिए एक आइटम नम्बर कोरियोग्राफ करेंगी जिसमें वे बॉलीवुड की नई सनसनी दबंग की सोनाक्षी सिन्हा को मुन्नी और शीला की तरह नचाती नजर आएंगी।
इस खबर के साथ खास बात यह है कि सोनाक्षी के साथ वे कैटरीना को पेश करने जा रही हैं। इस बात से कैटरीना खासी परेशान हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि जिस फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा हैं उसमें केवल वे ही आइटम करेंगी लेकिन यहाँ सोनाक्षी का साथ मिलने से उनको लगने लगा है कि इण्डस्ट्री में पिछले दो साल से जो उनको नम्बर वन का खिताब मिला हुआ है वह जल्दी ही हाथ से निकल जाएगा क्योंकि इससे पहले भी एक विज्ञापन कम्पनी ने अपने साबुन के विज्ञापन में कैटरीना की जगह सोनाक्षी सिन्हा को लेकर उन्हें तगडा झटका दिया था।
फराह खान के साथ पुन: कैटरीना करेंगी आइटम नम्बर
फ़रवरी 14, 2011 khaskhabar द्वारा
