मुंबई। फिल्म “दबंग” से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब ग्लैमरस किरदार करना चाहती है। सोनाक्षी अब अब्बास मस्तान की “रेस” के सीक्वेल “रेस टू” के लिए काम करेगी।
सोनाक्षी ने फिक्की फ्रेम्स पुरस्कार के दौरान कहा कि एक अभिनेत्री को अलग-अलग किरदार करना चाहिए। वे अपनी छवि पारंपरिक लडकी से ग्लैमरस लडकी के रूप में बदलना चाहना चाहती है। इसलिए वे “रेस टू” साइन की है।
निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान सोनाक्षी की गांव की गोरी वाली छवि हटाना चाहते हैं और उसे स्टायलिश और टिपटॉप दिखाना चाहते है। इसलिए इस अभिनेत्री ने अपना वजन घटाना शुरू कर दिया है। अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की 23 वर्षीय बेटी सोनाक्षी ने कहा, मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए वजन घटाना पडा था। अब मुझे अपनी आने वाली फिल्मों “जोकर” एवं “रेस टू” के लिए और सुडौल दिखना है। शिरीष कुंडेर की फिल्म जोकर में सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी जबकि रेस टू में वह अनिल कपूर, सैफ अली खान, जॉन इब्राहिम और दीपिका पादुकोणे के साथ है। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होगी।
अब सोनाक्षी करेंगी ग्लैमरस किरदार
मार्च 28, 2011 khaskhabar द्वारा