लंदन। स्लमडांग मिलियनेयर में काम करने वाली अभिनेत्री फ्रिडा पिंटो ने कहा है इस फिल्म की सफलता के बाद दूसरी फिल्म में काम न मिलने से वह डर गई थी।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम के अनुसार ऑस्कर पुरस्कार से सम्मनित पिंटो ने स्वीकार किया है कि स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के बाद वह अपने करियर को लेकर काफी निराश हो गई थी क्योंकि उन्हें दूसरी फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। साल 2009 में इस फिल्म ने ऑस्कर की आठ श्रेणियों में पुरस्कार झटके थे। 26 वर्षीय पिंटों ने कहा कि ऎसे बहुत से क्षण हैं जिस समय मैं डर के साए में जी रही थी क्योंकि मेरे लिए सबकुछ सही नहीं घट रहा था।
फिल्मों में काम नहीं मिलने से डर गई थी : फ्रिडा
मार्च 28, 2011 khaskhabar द्वारा