लंदन। 25 साल की तुर्की जर्मन मॉडल सिला साहीन ने प्लेबॉय मैग्जीन के लेटेस्ट एडिशन कवरपेज पर टॉपलेस होकर एक ब़डे विवाद को जन्म दे दिया है।
तस्वीर में 25 वर्षीय तुर्क नवयुवती अर्धनग्न अवस्था में हैं। 25 वर्षीय तुर्की जर्मन मुस्लिम गर्ल सिला साहिन पर कल तक न सिर्फ उसके परिवार बल्कि मुस्लिम समाज को भी फR था लेकिन जर्मन टेलीविजन के फेमस सोप ओपेरा गुड टाइम्स, बैड टाइम्स की एक्ट्रेस सिला ने एक प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज देकर सबको हैरान कर दिया। बर्लिन में रह रही सिला का कहना है कि उसने ये सब आजादी पाने के लिए किया। उनका बचपन काफी पाबंदियों में गुजरा।
हर वक्त बंधा-बंधा महसूस कर रही थी। मैं आखिरकार इन सबसे आजादी चाहती थी और इसलिए मैंने यह कदम उठाया। सिला के मुताबिक ये तस्वीरें मेरे बचपन की पाबंदियों से आजादी हैं। उल्लेखनीय है कि प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पेज पर छपने वाली सिला पहली तुर्क मॉर्डल है। सिला के न्यूड पोज देने पर न सिर्फ मुस्लिम समुदाय में रोष है, बल्कि उसके फैन्स और फैमिली भी काफी नाराज हैं। यहां तक कि परिवार वालों ने सिला से रिश्ते तो़डने तक का ऎलान कर दिया है सिला ने उसके टेलीविजन सोप से जु़डी एक वेबसाइट पर लिखा है मैंने ये सब पाबंदियों में बंधी मुस्लिम ल़डकियों को यह संदेश देने के लिए किया है, कि हमें भी अपने तरीके से आजादी के साथ जीने का हक है। कंट्रोवर्सी के जवाब में सिला ने ये तक कह डाला कि वे तुर्की की रूढ़ीवादी सोच से मुक्त होना चाहती हैं।
यूं आना विश्व की पहली तुर्क महिला का प्लेबॉय के कवर पर
अप्रैल 25, 2011 khaskhabar द्वारा