लंदन। लडकियों को अपनी ओर आर्कषित करने के लिए लडके जिम में जाकर गठीला बदन बनाते हैं और माचो मैन बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन लडकियां माचो मैन की ओर ज्यादा आर्कषित नहीं होती।
एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिलाओं को औरत जैसे चेहरे वाले पुरूष अधिक आर्कषक लगते हैं।
न्यूयार्क और प्रिंसटन विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों के अनुसार अधिकांश महिलाएं çस्त्रयों जैसी शक्ल के चेहरे और सांवले रंग वाले पुरूषों को पसंद करती हैं।
शोध के लिए पुरूषोंऔर महिलाओं के दो समूह बनाए गए और उन्हें कम्प्यूटर पर विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के हजारों चेहरे दिखाए। अध्ययन में अधिकांश पुरूषों ने स्त्री सुलभ चेहरों को पसंद किया जबकि अधिकांश महिलाओं ने महिलाओं से मिलते-जुलतेचेहरों को पसंद किया। साथ ही महिलाओं ने जिन पुरूषोंको पसंद किया, उनकी त्वचा का रंग सांवला था।
महिलाओं को महिलाओं जैसी शक्ल वाले पुरूष लगते हैं ज्यादा आर्कषक
अप्रैल 26, 2011 khaskhabar द्वारा