मुम्बई। ऎसा लगने लगा है कि पश्चिमी फिल्मकार अब बॉलीवुड को बहुत ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। एक तरफ जहां हॉलीवुड में भारतीय अभिनेत्री को मौके मिलने लगे हैं, वहीं विभिन्न फिल्म पुरस्कार समारोहों में भी इन अभिनेत्रियों की शिरकत बढ़ने लगी है।
अभी बॉलीवुड की एक मात्र अभिनेत्रीय ऎश्वर्या राय बच्चन ही ऎसी रहीं हैं जो पिछले कुछ सालों से लगातार पश्चिम के प्रतिष्ठित समारोह कान फिल्मोत्सव में शिरकत करती आई हैं। लेकिन इस बार आयोजित होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों को भी शिरकत करने का मौका मिला है।
कान फिल्म समारोह में इस बार भारतीय सुंदरियों का जलवा कुछ ज्यादा ही नुमायां होगा क्योंकि इस बार फ्रेंच रिवेरा ने एश्वर्य राय के साथ-साथ सोनम कपूर, फ्रीडा पिंटो और मिनिषा लांबा को भी रेड कार्पेट पर निमंत्रित किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा वुडी एलन की “मिडनाइट इन पेरिस” के प्रीमियर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी और इसके बाद होने वाली पार्टी में भी वह मौजूद रहेंगी।
26 वर्षीया मिनिषा लाम्बा ने कहा, “”फ्रांस में मौजूदगी का यह मेरा पहला अवसर होगा और मैं वहां के व्यंजनों और नाइटलाइफ का लुत्फ उठाने को उत्सुक हूं क्योंकि फिल्म के प्रीमियर के बाद एक पार्टी भी तय है।”" >तारिका ने अभी तक इस मौके पर पहने जाने वाले लिबास के बारे में अंतिम फैसला नहीं किया है और फिलहाल वह तमाम विकल्पों पर गौर फरमा रही हैं।
कान में रेड कार्पेट पर इस बार मिनिषा लांबा भी
मई 4, 2011 khaskhabar द्वारा