मुम्बई। पिछले दबंग खान एक चैनल के ऑफिस में घूम रहे थे और कुछ ऎसे सवालों का जवाब दे रहे थे जिनके जवाबों के बारे में दर्शकों को पहले से ही सब कुछ पता था। इन्हीं सवालों के बीच में जब उनसे करैक्टर ढीला है गीत पर अनु मलिक द्वारा उठाए गए विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बडी साफगोई से इसका जवाब दिया। सलमान खान की फिल्म रेडी का गाना कैरेक्टर ढीला आजकल काफी हिट साबित हो रहा है।
इसका संगीत प्रीतम ने दिया है। हाल ही में संगीतकार अनु मलिक ने दावा किया था कि प्रीतम ने इस गाने की धुन उनके एक पुराने गाने से चुराई है। अभिनेता सलमान खान ने अनु मलिक के इस आरोप का बडी साफगोई से जवाब दिया। सलमान ने बताया कि वो पिछले दिनों अनु मलिक से मिले थे तब अनु ने मुझसे कहा कि कैरेक्टर ढीला गाने की धुन उनकी है और उन्होंने मुझे अपना वो पुराना गाना भी सुनाया। सलमान खान कहते हैं जब अनु मलिक जी ने अपना वो गाना मुझे सुनाया तो मैंने कहा कि हां गाने की धुन बिलकुल कैरेक्टर ढीला वाले गाने जैसी है, लेकिन मैंने पहले आपका गाना कभी नहीं सुना और शायद ज्यादातर लोगों ने भी नहीं सुना होगा। तो अनु जी हमने तो आपके फ्लॉप गाने को हिट बना दिया. जब उनसे यह पूछा गया कि आपको अपनी फिल्म रेडी का कौन सा गीत सबसे ज्यादा भाता तो उन्होंने कहा कि बेशक कैरेक्टर ढीला युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन फि़ल्म में उनका पसंदीदा गाना मेरी अदा वे आ जा है। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज़ में कहा, ये गाना मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि संगीतकार प्रीतम की ये मौलिक रचना है। इसी बीच कैटरीना कैफ की चर्चा चली, जिस पर उन्होंने हंसते हुए कुछ बातें कीं। ज्ञातव्य है कि सलमान खान ने हाल ही में यशराज बैनर के लिए पहली बार एक फिल्म साइन की जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
पिछले दिनों कटरीना कैफ़ ने बयान दिया था कि अगर कभी उन्होंने अपना ख़ुद का प्रोडक्शन हाऊस खोला तो वो आमिर खान को अपनी पहली फिल्म के लिए साइन करना चाहेंगी। जब सलमान से पूछा गया कि कटरीना ने उनकी जगह आमिर का नाम लिया इस पर उनकी क्या प्रतिçRया है तो सलमान का जवाब था, ब़डी ख़ुशी की बात है। बल्कि मैं तो ये सुनिश्चित करूंगा कि आमिर कैटरीना की फिल्म साइन कर लें।
. . आमिर कैट की फिल्म साइन करें : सलमान
मई 28, 2011 khaskhabar द्वारा