मुंबई। अनुराग बसु की आने वाली फिल्म बर्फी में प्रियंका नए अवतार में दर्शकों को दिखाई देंगी। प्रियंका इस फिल्म में ऎसी ल़डकी का किरदार निभा रही हैं जो मानसिक रूप से थो़डी कमजोर है। प्रियंका का कहना है कि यह भूमिका ऎसी है, जिसमें सीमा का बेहद ध्यान रखा जाना जरूरी है। आप थो़डी सी भी लाइन क्रॉस करते हैं तो किरदार बेवकूफी से भरा हो जायेगा।
मैं पहली बार इस तरह का कोई किरदार निभा रही हूं और मुझे इस किरदार को निभाने में निस्संदेह बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन इसके बावजूद मुझे पता है कि मुझे यह किरदार निभाना हैं। कमीने, सात खून माफ और फैशन जैसी फिल्मों से प्रियंका ने यह साबित किया है कि वह बेहतरीन कलाकार हैं। और वे कठिन से कठिन परिस्थिति में भी शानदार किरदार निभा सकती हैं। उन्हें राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। लेकिन हर कलाकार की अपनी सीमाएं होती हैं, जिसे वे चाह कर भी झूठला नहीं सकते। दरअसल, फिल्म सात खून माफ के बाद अब वह अनुराग बसु की फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर के साथ नजर आनेवाली हैं। लेकिन इस फिल्म का किरदार उन्हें बेहद कठिन लग रहा है और वे इस बात को लेकर बेहद परेशान हैं कि वह इसका किरदार कैसे निभायेंगी।
बर्फी में नए अवतार में नजर आएंगी प्रियंका
मई 31, 2011 khaskhabar द्वारा