
फिल्मकार शक्ति सामंत की एन इवनिंग इन पेरिस में बिकीनी पहनकर 60 के दशक में तहलका मचाने वाली डिम्पल गर्ल शर्मिला टैगोर ने नायिकाओं के लिए जो प्रचलन शुरू किया था आज पचास साल बाद उसने बॉलीवुड की हर नायिका की सोच को बदल डाला है। इन दिनों बॉलीवुड की हर वह अभिनेत्री बिकीनी में नजर आ रही है जो निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों में अपनी छवि सैक्सी बाबला के रूप में बनाना चाहती हैं। शर्मिला टैगोर के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड के प्रथम परिवार कपूर खानदान की बेबो उर्फ करीना कपूर ने जब यशराज कैम्प की फिल्म टशन में बिकीनी पहनना स्वीकार किया तो बॉलीवुड में जबरदस्त हलचल मची।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जहां अपनी छवि बदलने के लिए बिकीनी अवतार का सहारा ले रही हैं, वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और ही मैन कहलाने वाले धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल ने करीना कपूर से भी बहुत पहले बिना किसी झिझक के यशराज फिल्म्स की 2004 में आई जबरदस्त सुपर हिट रही फिल्म धूम के जरिए अपनी सिंपल छवि को पहले ही बदल चुकी हैं। फिल्म में ईशा ने अपना लुक पूरी तरह बदला और सैक्सी दिखने के लिए बिकीनी पहनने से भी परहेज नहीं किया।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
कपूर परिवार में जबरदस्त शोर शराबा हुआ लेकिन अपनी मां बबीता की तरह जिद्दी करीना ने वही किया जो उन्होंने सोच रखा था। करीना कपूर ने अपने नए लुक और साइज जीरो से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में एक नई रेस छे़ड दी। दरअसल, करीना कपूर ने फिल्म टशन में बिकीनी सीन के लिए अपनी फिगर को खूबसूरत शेप में लाने के लिए यह पूरी मेहनत की। करीना के सैक्सी लुक ने दर्शकों पर तो गजब ढहाया ही, अन्य अभिनेत्रियों में भी और अधिक सैक्सी दिखने की जंग छे़ड दी।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
करीना कपूर के बाद बॉलीवुड में आई विश्व सुन्दरी प्रियंका चोपडा ने भी स्वयं को सफल बनाने के लिए बिकीनी का सहारा लिया। ग्लैमरस सैक्सी गर्ल प्रियंका चोप़डा भी बिकीनी दौ़ड में शामिल हुई। हालांकि पहले वह एक्सपोज करने से परहेज करती रही हैं लेकिन करण जौहर जैसे बडे निर्माता के सामने उनकी एक न चली और वे उनकी फिल्म दोस्ताना में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ स्विम सूट में दिखाई दीं। फिल्म के एक सीन में प्रियंका गोल्डन कलर की बिकीनी पहनकर समुद्र किनारे टहलती नजर आई। इसके बाद प्रियंका चोपडा ने मधुर भंडारकर की फैशन में भी बिकीनी पहनकर दर्शकों को अपने सुन्दर और सुढौल बदन से प्रभावित किया। फैशन के लिए प्रियंका ने कई पुरस्कार जीते। यह पुरस्कार उन्होंने अपने अभिनय से जीते या अपना बदन दिखाने के कारण कहना आसान नहीं है।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
करीना कपूर के सर्वाधिक नजदीक रहने वाली अभिनेत्री अमृता अरो़डा भी अपनी परममित्र करीना कपूर के नक्शे कदम पर चल प़डी । उन्होंने सुप्रसिद्ध मैगजीन के लिए काली बिकीनी पहनकर शूट किया और जल्द ही वह सिल्वर स्Rीन पर भी टू-पीस में नजर आई। साजिद नाडियाडवाला की करीना कपूर, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म कमबख्त इश्क में वह लॉन्जरी मॉडल के रूप में नजर आई थीं।बॉलीवुड में कहो न प्यार है की जबरदस्त कामयाबी के बाद गदर : एक प्रेम कथा के साथ दर्शकों की चहेती बनी अभिनेत्री अमीषा पटेल जब अपने करियर की सफलता पर थी, तब वे निर्देशक विक्रम भट्ट के इश्क में पडकर अपने करियर को चौपट कर बैठीं। उन्होंने अपने करियर को सुधारने के लिए यशराज कैम्प की फिल्म में बिकीनी पहनकर अपने खूबसूरत बदन की भरपूर नुमाइश की।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
अमीषा पटेल ने फिल्म थो़डा प्यार थो़डा मैजिक में स्विमिंग सूट पहना। फिल्म में अमीषा सैफ अली खान के साथ स्विमिंग पूल में ये Rेजी लम्हें… गाने पर बिकीनी में डांस करती नजर आई। लेकिन इसके बावजूद वे सफल नहीं हो सकीं।बॉलीवुड में अपने प्यार को परदे पर पेश करने में माहिर रहे निर्देशक यश चोपडा की एक खूबी रही है वह अपनी हर फिल्म में नायिका को शिफॉन की सफेद साडी में पेश करते आए हैं। वहीं उनके पुत्र आदित्य चोपडा ने अपने पिता की विपरीत जाकर अपनी फिल्मों की नायिका के बदन को परदे पर उघाडा और उन्हें नंगा प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोडी है।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
उनके बैनर तले काम करने वाली हर अभिनेत्री ने स्वयं को दर्शकों के सामने बिकीनी में प्रस्तुत किया। अपनी बोल्ड और हॉट छवि के लिए मशहूर बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु संजय गढवी की फिल्म धूम-2 में बिकीनी में नजर आई। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका थी और इन दोनों ही भूमिकाओं में उन्हें बिकीनी पहननी पडी। केवल एक या दो दृश्यों में नहीं बल्कि गोवा की लडकी की भूमिका में तो उन्हें पूरी फिल्म में बिकीनी में ही दिखाया गया।

बॉलीवुड की मशहूर बिकीनी बालाएँ
इस कडी में ताजा नाम कंगना राणावत का जुडा है जिन्होंने हाल ही में डेविड धवन की फिल्म रास्कल में बिकीनी पहनकर समुद्र के किनारे चहलकदमी करते हुए कई द़श्य दिए हैं। रास्कल्स में वह पहली बार बिकीनी पहने नज़र आएंगी। हालांकि, कंगना की मानें तो पूरी यूनिट के सामने ऎसा कर पाना उनके लिए खुद शॉकिंग था, लेकिन उन्होंने यह कर दिखाया। बिकीनी के लिए सेक्सी और फेमिनिन लुक ज़रूरी था, इसलिए कंगना ने अपने कर्व्स बनाने के पीछे खूब मेहनत की। इस दौरान मीठा और ऑयली खाने से काफी दूर रहीं कंगना।बिकीनी गर्ल के नाम से मशहूर ऎक्ट्रिस सेलीना जेटली अपनी पहली ही फिल्म जानशीं में बिकीनी में नजर आई थीं। बेशक सलीना की फिल्मों को ज्यादा सफलता न मिली हो लेकिन सेलीना कई फिल्मों में बिकीनी में नजर आई हैं। इसलिए बिकीनी दौ़ड में दूसरी हेरोइनों को उनसे क़डी टक्कर लेनी पडती है।