भारतीय सेंसर बोर्ड अब पूरी तरह जवान और परिपक्व हो चुका है। अब वो जिस तरह से फिल्मों को परदे पर पेश करने की इजाजत देने लगा है उसे देखते हुए यह लगने लगा है कि हॉलीवुड सेंसर बोर्ड का असर अब जाकर भारतीय सेंसर बोर्ड पर होने लगा है। कहानी की मांग के अनुरूप निर्देशकों द्वारा डाले जा रहे सैक्सी और गरम दृश्यों को सेंसर बोर्ड बिना कांट छांट के पास कर रहा है। हां वह इतना जरूर कर रहा है कि इन फिल्मों को “ए” या “यूए” का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। लेकिन सेंसर बोर्ड के इन प्रमाण पत्रों से क्या होता है। जिन दृश्यों को सेंसर बोर्ड बच्चों के लायक नहीं समझता है उन दृश्यों को बच्चे इंटरनेट पर आसानी से देख लेते हैं। इन दिनों जिस अंदाज में इंटरनेट की दुनिया में विक्रम भट्ट की फिल्म “हेट स्टोरी” का प्रचार किया जा रहा है उससे ऎसा लगने लगा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ज्वालामुखी की तरह फटेगी।
more
“हेट स्टोरी” : इरोटिक थ्रिलर मूवी
अप्रैल 10, 2012 khaskhabar द्वारा
