Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Archive for the ‘Aamir Khan’ Category

 Entertainment aamir defeat amithab

आमिर खानका टीवी शो सत्यमेव जयते बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इस शो के साथ आमिर की ब्रांड वैल्यू भी बढती जा रही है। बताया जा रहा है कि आमिर को प्रत्येक शो के लिए तीन करोड रूपए दिए जा रहे हैं। Read More…

Read Full Post »

 Entertainment satyamev jayate rakhi ka insaaf copy

अभिनेता आमिर खान का टीवी शो सत्यमेव जयते विवाद में फंसता जा रहा है। अब आइटम गर्ल राखी सावंत ने इस कार्यक्रम का मूल विचार उनके शो राखी का इंसाफ से लेने का आरोप लगाया है।  Read More…

Read Full Post »

 Entertainment aamir khan

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो “सत्यमेव जयते” रविवार को पहली क़डी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। पहली क़डी में आमिर ने बालिका भ्रूण हत्या के मुद्दे को उठाया। आमिर ने यहां रविवार को संवाददाताओं से कहा, “”मेरी अम्मी (मां) यहां नहीं थी। वह पुणे में थी। Read More…

Read Full Post »

nullआमिर खान निर्मित फिल्म “पीपली लाइव” का भारत की ओर से आधिकारिक रूप से आस्कर में नामांकन किया जाएगा। यह जानकारीआमिर खान के कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। “पीपली लाइव” पूर्व पत्रकार अनुषा रिजवी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इसे सर्वेश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी के लिए चुना गया है। ज्ञात हो कि इस फिल्म में कोई ब़डा अभिनेता नहीं है। इस फिल्म में देश में हो रही किसानों की आत्महत्या, मीडिया, राजनेताओं और नौकरशाहों पर तंज कसा गया है। आस्कर हेतु नामांकन के लिए इस फिल्म का चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक समिति ने किया है।
देशभर के 15 लोग इस समिति के सदस्य थे। फेडरेशन के अध्यक्ष एल.सुरेश ने बताया कि इस साल 27 फिल्में आस्कर के लिए नामांकन की दौ़ड में थीं। उन्होंने बताया कि मुकाबला क़डा था, फिर भी “पीपली लाइव” को नामांकन के लिए आम सहमति से चुन लिया गया।

Read Full Post »

आमिर खान अभिनीत “3 इडियट्स” को 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भरपूर मनोरंजन करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

“3 इडियट्स” ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। विदेशों में भी इस फिल्म को काफी सफलता मिली थी।

Read Full Post »

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी निर्माता पत्नी किरण राव भी टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) का हिस्सा बनने के लिए वहां पहुंचे। 35वें वार्षिक टोरंटो महोत्सव में 60 से ज्यादा देशों की 300 से भी ज्यादा फिल्में प्रदर्शित होंगी। गुरूवार से शुरू हुआ यह 10 दिवसीय महोत्सव 19 सितम्बर को समाप्त होगा। महोत्सव में पहले दिन 31 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ।
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए बॉलिवुड के सुपर स्टार आमिर खान के लिए एल्गिन थियेटर के बाहर भारी भीड जमा हो गई थी। शुक्रवार को आमिर अपनी फिल्म धोबी घाट के प्रीमियर के अवसर पर पत्नी किरण के साथ मौजूद थे। इस फि ल्म में आमिर ने एक पेंटर की भूमिका निभाई है। जब वे थियेटर के बाहर पहुंचे तो भारतीय और अन्य देशों के उनके हजारौं प्रशंसक गलियों मेें खडे थे और जो लोग टिकट नहीं खरीद पाए वे दूसरी गलियों में खडे रहे।लोग सडक किनारे खडे होकर आमिर-आमिर चिल्ला रहे थे और बदले में आमिर अपने फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे थे।
ज्यादातर लोग उन्हें नजदीक से देखना चाहते थे ताकि उनकी तस्वीर ले सकें।
पिछले कुछ समय से रक्त कैंसर की बीमरी से जूझने और स्वस्थ होने के बाद अब अभिनेत्री लीजा रे भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचीं। हॉलीवुड के मार्टिन शीन, कोलिन फिर्थ, बेन एफ्लेक, एड नॉर्टन और रॉबर्ट डी नीरो सहित कई अन्य कलाकार भी यहां पहुंचे हैं।

Read Full Post »

तमिल फिल्म “गजनी” की रिमेक में मुख्य किरदार निभा चुके बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान ने कहा है कि रिमेक फिल्म में मूल फिल्म की भावना को उकेरना बेहद कठिन है।

आमिर ने कहा, “”मूल फिल्म के किरदारों के भावों को रिमेक में उसी तरह नहीं उतारा जा सकता है। लिहाजा रिमेक फिल्में बनाना भावनात्मक रूप से बेहद कठिन होता है। जब भी आप दोनों की तुलना करेंगे, रिमेक में मूल फिल्म जैसे भाव नजर नहीं आएंगे।”" 45 साल के आमिर ने बताया कि वर्ष 1991 में आई उनकी फिल्म “दिल है कि मानता नहीं” हॉलीवुड फिल्म “इट हैपेंड वन नाइट”(1934) की रिमेक थी। उन्होंने बताया, “”मैंने फिल्म “गजनी” के रिमेक में काम किया है, जो तमिल में बनी थी। हमने उसे हिन्दी में दोबारा बनाया, लेकिन वह पुरानी फिल्म की तरह नहीं बन पाई।”" आमिर ने बताया, “”वर्ष 1934 में हॉलीवुड निर्देशक फ्रैंक काप्रा ने “इट हैपेंड वन नाइट” बनाई थी। मैंने पटकथाओं के संग्रह से उसे निकालकर पढ़ा था। मुझे पसंद आ गई और हमने उसे दोबारा हिन्दी में बनाने का फैसला किया था।”"

Read Full Post »

देश के गरीब किसान की आर्थिक तंगी, कुचलते सपनों और परिवारजनों के आपसी कर्कश संवादों और कुछ खालिस देशी गालियों से एक ऎसा खाका खींच दिया है कि पूरी फिल्म में उसके पार झांकना या देखना मुनासिब नहीं है। धीर-गंभीर मसलों और मुद्दों को भी चुभोते दृश्यों के साथ ना केवल फिल्म आगे बढ़ती है, बल्कि कहानी की घटनाएं दर्शकों को अपने से जो़डती चली जाती है और तरक्की के लिए शाइनिंग इंडिया की तस्वीर पेश की जाती है। चमचमाते मॉल बताए जाते है। लेकिन भारत की लगभग दो तिहाई आबादी उन दूरदराज गांवों में रहती है, जिन्हें एक समय का भोजन भी भरपेट नहीं मिलता है।
कहने को तो भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन किसानों की माली हालत बहुत खराब है। उनके लिए कई योजनाएं बनाई जाती है, लेकिन उन तक पहुंचने के पहले ही योजनाएं दम तोड देती है। बीच में नेता, बाबू, अफसर उनका हक हडप लेते है। किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर और विचारशील विषय पर एक व्यंग्य के रूप में ज्यादा शक्तिशाली व सार्थक संदेश देती है फिल्म पीपली लाइव। हमारे समाज में बुरी खबरें तो सुर्खियों में छा जाती है, लेकिन ज्वलंत मुद्दे कही पीछे छूट जाते है। यह फिल्म इक्कीसवीं सदी के उस भारत देश की है, जहां 1991 से 2001 के दस साल समय के मध्य लगभग आठ मिलियन किसान अपना पैतृक कृषि कार्य छो़डकर दूसरे धंधों में पलायन कर गए है। और जो बचे रहे है वे या तो सरकारी सहायता की बाट जो रहे हैं या फिर कोढ़ की बीमारी सी चिपकी अपनी गरीबी को दूर करने के लिए आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे है।
कहानी: नत्था (ओमकार दास माणिकपुरी) अपने भाई बुधिया (रघुवीर यादव) के साथ भारत के एक गांव पीपली में रहता है। उनकी जमीन बैंक हडपने वाला है, क्योंकि लोन वापस करने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। वे एक नेता के पास जाते है, जो कहता है कि जीते जी तो सरकार तुम्हारी मदद नहीं कर सकती, लेकिन आत्महत्या कर लो तो मुआवजे के रूप में एक लाख रूपए तुम्हें मिल सकते है। बुधिया थोडा तेज है। वह नत्था को आत्महत्या करने के लिए राजी कर लेता है ताकि उसकी बूढी मां, पत्नी और बच्चों को सहारा मिल जाए।
उन दोनों की बात एक स्थानीय पत्रकार के कान में पडती है, लोकल अखबार में छपती है। नेशनल चैनल में पहुंचती है और भेडचाल वाले मीडिया के दर्जनों पत्रकार नत्था के गांव पीपली में डेरा जमा लेते है। ऎसे में राजनीतिज्ञ, सरकारी बाबू, और बिचौलिए अपने-अपने हिस्से का लाभ लेने के लिए उमड पडते है। यहां तक कि उसके परिवार में भी उसकी आत्महत्या को लेकर एक अजीब-सी स्थिति बन जाती है। मीडिया वाले कैमरे और माइक लेकर उनके घर के इर्दगिर्द जमा हो जाते है और नत्था आत्महत्या करेगा या नहीं ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। मीडियाकर्मी नत्था के घर के आगे डेरा डाल देते है। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। वह पेट साफ करने के लिए खेत जाता है तो उसके पीछे-पीछे कैमरा चला जाता है और बताया जाता है कि आज नत्था इतनी बार मल त्यागने गए है। नत्था का मल का रंग देख उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जाता है। फिल्म की निर्देशिका और लेखिका अनुषा रिजवी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडी थी, इसलिए उन्होंने उनकी जमकर खबर ली है। किस तरह ब्रेकिंग न्यूज के नाम पर सनसनी फैलाई जाती है। किस तरह न्यूज क्रिएट की जाती है, ये उन्होंने बेहतरीन तरीके से पेश किया है।
ओमकार दास माणिकपुरी ने नत्था के रूप में उत्कृष्ट काम किया है। रघुवीर यादव ने एक मौकापरस्त भाई के किरदार में जान भर दी है। मलाइका शिनॉय ने टीवी रिपोर्टर के रूप में दिल जीत लेने वाली भूमिका निभाई है। नत्था की मां के रूप में फारूख जाफर ने असाधारण अभिनय किया है। नसीरूद्दीन शाह ने एक धूर्त और चतुर राजनीतिज्ञ के रूप में बेहतरीन अदाकारी की है। फिल्म अपने छोटे स्टारकास्ट के बावजूद भी दमदार है। फिल्म के ज्यादातर कलाकार हबीब तनवीर के नाट्य मंडली नया थिएटर से लिए गए है और सबने लाजवाब अदाकारी की है।

Read Full Post »

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म पीपली लाइव शुक्रवार को छह सौ से भी अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म ने 10 करो़ड रूपए में अपने सैटेलाइट अधिकार बेच कर पहले ही लागत वसूल ली है।

यह आमिर की संभवतया पहली गैर व्यावसायिक हिंदी फिल्म है। पीपली लाइव के निर्माण पर करीब 10 करो़ड रूपए की लागत आई है। पीपली लाइव किसानों की आत्महत्या तथा इस पर राजनीतिक व मीडिया की प्रतिक्रिया पर व्यंग्य है। इस फिल्म का निर्देशन किया है पत्रकार से निर्देशक बनीं अनुषा रिजवी ने। यह उनके निर्देश में बनी पहली फिल्म है।

ब्रिटेन को छो़डकर यह भारत में 600 सिनेमाघरों व विदेशों में 100 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के एक करीबी ने बताया, ब्रिटेन में हमने प्रमुख वितरण शृंखला ऑर्टीफिशियल आई (पहली बार किसी हिंदी फिल्म ) के साथ करार किया है। हम पीपली लाइव को ब्रिटेन में 24 सितंबर को रिलीज करेंगे।

पीपली लाइव मेंकिरदारों में भी विभिन्नता है। इसमें मुख्य किरदार निभाने वाले नत्था सहित फिल्म के कई कलाकार नाटककार हबीब तनवीर के थियेटर मंडली “नया थियेटर” से हैं जबकि कई कलाकार आदिवासी हैं जो मध्यप्रदेश के भदवई गांव के हैं। फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, मलाइका शिनॉय, नवाजुद्दीन सिद्दकी, शालिनि वत्स, फारूक जफर, विशाल ओ. शर्मा, आमिर बशीर, सिताराम पांचाल व युगल किशोर ने भी काम किया है।

लगान, वंस अपोन अ टाइम इन इंडिया (2001), तारे जमीं पर (2007), और जाने तू…. या जाने न (2008) के बाद आमिर खान प्रोडक्शन लिमेटेड की यह चौथी फिल्म है। आमिर की पहले की तीन व्यावसायिक फिल्में ब्लॉकबस्ट थीं वहीं पीपली लाइव ने वैश्विक फिल्म जगत में अभी तक खूब ख्याति अर्जित कर ली है। पीलली लाइव ने हाल ही दक्षिण अफ्रीका में 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट फस्र्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता था। सनडान्स फिल्म समारोह में भी पीपली लाइव प्रदर्शित की गई। यह इस फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। जर्मनी की वितरण कंपनी रैपिड आई मूवीज ने बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फैस्टिवल में इसका विशेष प्रदर्शन किया। वहीं मैलबॉर्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह एमआईएफएफ 2010 में भी इसका प्रीमियर रखा गया। फिल्म में भारत के 1000 गांवों पर भी प्रकाश डाला गया है जिन्हें पीपल कहा जाता है।

Read Full Post »

ऎसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और आमिर खान के बीच सुलह हो गई है। दोनों को लंदन में साथ में रात्रिभोज करते देखा गया। दोनों को शुक्रवार को लंदन के हक्कासन रेस्तरां में देखा गया। उनके साथ शाहरूख की पत्नी गौरी खान और फिल्मकार करन जौहर भी मौजूद थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वहां कुछ चुटकुले सुनाए गए और शाहरूख व आमिर काफी हंसते दिखाई दे रहे थे। गौरी भी दोनों को खुश देखकर अच्छा महसूस रही थीं। आमिर अपने गृहनिर्माण में बनी “पीपली लाइव” के प्रचार के लिए लंदन में हैं जबकि शाहरूख वहां करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म “रा.वन” की शूटिंग कर रहे हैं।
आमिर ने शाहरूख, गौरी और करन को “पीपली लाइव” का निजी प्रदर्शन देखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वहां सिर्फ करन ही पहुंचे। शाहरूख शूटिंग व्यस्तताओं के चलते आमिर की फिल्म नहीं देख सके।
वैसे बाद में वह रात्रिभोज में शामिल हुए। करन 20 दिन की छुियों पर लंदन में हैं। वहां वह अपने अभिनेता मित्र के साथ समय गुजार रहे हैं और अपनी नई पटकथा पर भी काम कर रहे हैं।

Read Full Post »

Older Posts »

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.