Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Archive for the ‘Soha ALi khan’ Category

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां पिछले कुछ वर्षा से लगातार फर्जी एमएमएस की शिकार होती रही है। झूठे वीडियो क्लिपिंग उनकी परेशानी का सबब बने हैं। इन दिनों सोहा अली खान भी ऎसी ही परेशानी से गुजर रही हैं। एक फर्जी एमएमएस उनकी परेशानी का कारण बना हुआ है। यह एमएमएस एक ब्यूटी सैलुन में कथित रूप से सोहा द्वारा वेक्सिंग कराए जाने का है।
वीडियो में सोहा जैसी दिखने वाली लडकी को वेक्सिंग के लिए तैयार होते तौलिये में एवं निर्वस्त्र दिखाया गया है तथा वेक्सिंग करने वाली लडकी के साथ बोल्ड बातचीत भी है। इसी प्रकार के बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना की बहन भी सेक्स एमएमएस बनाया गया था जिसे लेकर अभिनेता सलमान खान व कैटरीना कैफ के व्यक्तिगत जीवन में भूचाल आ गया था। बॉलीवुड में ऎसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है, जिनमें अभिनेत्रियों को गलत तरीके से एमएमएस बनाकर मार्केट में उतारा गया। इनमें करीना कपूर से लेकर प्रिटी जिंटा के साथ मल्लिका शेरावत तक का नाम भी शामिल है।

Read Full Post »

अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की है। सोहा कहती हैं, उन्हें यह अनुभव दोहराने की जल्दी नहीं है। इकतीस वर्षीय सोहा ने कहा, “”यह मां के साथ मेरी पहली फिल्म है। हम जल्दबाजी में एक बार फिर साथ में काम नहीं करना चाहते हैं। सालों से उनकी बेटी रहने के अनुभव के बावजूद कैमरे पर उनकी बेटी की भूमिका करते हुए मैं असहज हुई थी।”"

सोहा और शर्मिला लंदन में रहने वाली भारतीय फिल्मकार संगीता दत्ता की फिल्म “लाइफ गोज ऑन” में एक साथ नजर आएंगी। यह फिल्म किंग लीयर और उसकी बेटियों की पुरानी कहानी से प्रेरित है। यह फिल्म एक दुखी पिता (गिरीश कर्नाड) और उसकी तीन बेटियों के बीच के संबंधों की कहानी है। सोहा ने एक बेटी की भूमिका की है जबकि शर्मिला उनकी मां के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग से पहले उनकी मां उनके मेकअप और पोशाकों में बहुत रूचि लेती थीं लेकिन जब वे दोनों कैमरे के सामने होती थीं तो शर्मिला यह सब कुछ निर्देशक संगीता दत्ता पर छो़ड देती थीं। सोहा ने 2004 में आई फिल्म “दिल मांगे मोर” से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह अब तक “अंतर महल” (2005), “रंग दे बसंती” (2006) और “खोया खोया चांद” (2007) सहित 13 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

Read Full Post »

कई हिंदी व बंगाली फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाने वाली सोहा अली खान अब तेलुगु फिल्मों (टॉलीवुड) में काम करना चाहती हैं और वे किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रही हैं।
बॉलीवुड की सुपहहिट फिल्म रंग दे बसंती से प्रसिद्धी पाने वाले सोहा ने बताया, “आंध्रप्रदेश से किसी ने भी अच्छी फिल्म के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है। अगरे वे ऎसा करते हैं तो मैं ऎसे किसी प्रस्ताव पर जरूर विचार करूंगी।” सोहा ने कहा, मैंने कुछ क्षेत्रीय यानी बंगाली फिल्मों में काम किया है। तेलुगु सिनेमा के बारे में मैं पूरी तरह वाकिफ हूं और मैंने कई फिल्में देखी भी हैं। मैं तेलुगु फिल्मों का काफी सम्मान करती हूं। बॉलीवुड व टॉलीवुड के कई कलाकारों में काफी मेलजोल है। मेरा मानना है कि सिनेमा सीमाओं और भाषाओं में नहीं बंधा होता।

Read Full Post »

बॉलीवुड अभिनेता इमरान  के साथ अभिनेत्री सोहा अली खान को अपनी अगली फिल्म “तुम मिले” के बाढ से जुडे दृश्यों के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। उन्हें लगभग दो माह तक 16 से 18 घंटे पानी में शूटिंग करनी पडी। इस बारे में सोहा बताती है कि मुझसे कहा गया था कि बाढ के दृश्य पैदा करने के लिए लगाए गए सेट का पानी हर रोज बदला जाएगा, लेकिन मैंने किसी को भी उसे साफ करते नहीं देखा।
मुझे तो लग रहा था कि दिन बीतने के साथ ही पानी और भी गंदा होता जा रहा हैं। स्थिति थोडी विकट इसलिए भी हो गई क्योकि इमरान-सोहा के साथ यूनिट से जुडे 40 अन्य लोग भी इसी पानी में मौजूद रहते थे। सोहा आगे बताती है, फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख ने पूरी यूनिट को सख्त निर्देश दे रखे थे कि कोई भी व्यक्ति पानी में न तो थूकेगा और न ही किसी अन्य तरह की गंदनी फैलाएगा। हालांकि इमरान को मैंने दो बार खुद पानी में थूकते देखा। मैं बीमार न पड जाऊं इसके लिए मैंने कई बार इंजेक्शन लगवाए, तब कहीं जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकी। हालांकि इमरान के मजाकिया स्वभाव ने स्थिति को तनावपूर्ण होने से बचाए रखा। इस संदर्भ में वह कहती हैं, यह अच्छी बात है कि मैं और इमरान एक ही तरह से सोचते है, इसलिए अपनी स्थितियों पर हम साथ-साथ हंसते थे।

Read Full Post »

बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी निर्देशक कुणाल देशमुख की आगामी फिल्म “तुम मिले” में अपने नये चुंबन दृश्य के साथ नजर आयेंगे। उनके साथ यह चुंबन दृश्य और कोई नही, बल्कि सीघी-सादी अभिनेत्री सोहा अली खान देने वाली है।

फिल्म की कहानी मुंबई में वर्ष 2005 में आई भीषण बाढ़ के दौरान दो लोगों के बीच पनपे प्यार पर आघारित है। अभिनेता इमरान को किस करने को लेकर सोहा काफी उलझन में थी। निर्देशक कुनाल देशमुख ने सोहा को काफी समझाया तब जाकर सोहा किस के लिए तैयार हुई। वरना तैयार ही नही हो रही थी। कुनाल के शब्दों में पहले फिल्म के लिए केवल एक किसिंग सीन था लेकिन बाद में हमें लगा कि एक और किसिंग सीन करना है जिससे फिल्म को हाइलाइट किया जा सके। मैंने सोहा से बात की, वह तैयार नही हो रही थी लेकिन मैंने उन्हें काफी समझाया तो बात बन गई। फिल्म 13 नवंबर को रीलिज होने वाली है।

Read Full Post »

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.