बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडी रही कैटरीना और सलमान की जोडी ने लंबे समय से चल रही ब्रेकअप की खबरों पर ब्रेक लगा दिए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान और कैटरीना के बीच बातचीत से समझौता हो गया है और दोनों फिर एक साथ हो गए हैं। अगले साल ईद पर सलमान और कैटरीना की फिल्म आ रही है जिसका नाम बॉडी गार्ड है। यह फिल्म अलवीरा की है। अलवीरा शुरू से ही इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना को लेना चाहती थीं। अब कैटरीना ने भी इस फिल्म मेंकाम करने के लिए हामी भर दी है। इसके अलावा फरहा खान की एक फिल्म के गाने में भी सलमान और कैटरीना साथ नजर आएंगे।
Archive for the ‘salman khan’ Category
कैटरीना के बॉडीगार्ड के रूप में नजर आएंगे सलमान
Posted in Bollywood, katrina kaif, salman khan, tagged hot katrina, salman - katrina, salman khan, sexy katrina on सितम्बर 20, 2010 | Leave a Comment »
मुन्नी बदनाम हुई…. को नोटिस
Posted in Bollywood, salman khan, tagged arbaz khan, salman khan movie dabangg on सितम्बर 20, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग का हिट गाना मुन्नी बदनाम हुई डार्लिग तेरे लिए…. कानूनी पचडे में फंसता जा रहा है। झंडू बाम बनाने वाली कंपनी इमामी ने इस गाने पर फिल्म की निर्माता कंपनी को नोटिस भेजा है। कंपनी को इस गाने में अपनी कंपनी के प्रोडक्ट झंडू बाम के इस्तेमाल पर आपत्ति है।
इमामी ने इस फिल्म की निर्माता कंपनी अरबाज खान की कम्पनी व मलायका अरोडा को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि उनके प्रोडक्ट के नाम को इस गाने से हटाया जाए। इमामी कंपनी के अनुसार, इस गाने में झंडू बाम का अपमान किया गया है। कंपनी ने ये भी धमकी दी है कि शनिवार तक अगर मुन्नी बदनाम हुई .. गाने से झंडू बाम शब्द नहीं हटाया गया तो कंपनी इस मसले को लेकर कोर्ट जाएगी।
आखिरकार मैंने सलमान के लिए कुछ किया : अरबाज
Posted in Bollywood, salman khan, tagged arbaz khan, bollywood actor salman khan, salman khan on सितम्बर 17, 2010 | Leave a Comment »
अभिनेता व निर्माता अरबाज खान को इस बात की खुशी है कि “दबंग” का निर्माण करके वह अपने भाई व अभिनेता सलमान खान के लिए कुछ कर सके। वह महसूस करते हैं कि यह फिल्म पूरे खान परिवार के लिए ही अच्छी रही है। अरबाज ने कहा, “”व्यवहारिक तौर पर और ईमानदारी से कहूं तो सलमान की आखिरी सफल फिल्म “वांटेड” थी और जिस तरह से आगे सब कुछ हुआ है उससे लगता है कि यह फिल्म दो गुना या तीन गुना ज्यादा सफल रही है। इसलिए यह महसूस करके बहुत अच्छा लगता है कि न केवल उन्होंने मेरे लिए काम किया, मुझे स्थापित करने में मदद की बल्कि यह फिल्म उनके लिए भी अच्छी रही। यह पूरे परिवार के लिए बहुत अच्छा है।”"
उन्होंने कहा, “”मेरे लिए फिल्म की अब तक की सबसे अच्छी तारीफ यह रही कि किसी ने मुझसे कहा कि शुरूआत में ऎसा लगता है कि सलमान आपके लिए एक फिल्म कर रहे हैं और आखिरकार ऎसा लगता है कि आपने सलमान के लिए कुछ किया है। इससे अच्छी तारीफ और कुछ नहीं हो सकती।”" अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी “दबंग” ने प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में ही 48.25 करो़ड रूपये का व्यवसाय कर लिया था।
फिल्म में सलमान भ्रष्ट पुलिस अफसर चुलबुल “रॉबिनहुड” पांडे बने हैं तो अरबाज की पत्नी मलाइका ने एक खूबसूरत आइटम नंबर पेश किया है। फिल्म ने पहले पांच दिनों में 65 करो़ड रूपये का व्यवसाय किया है और अरबाज स्वीकार करते हैं कि ब़डे अभिनेता के बिना यह सफलता संभव नहीं थी लेकिन वह यह भी कहते हैं कि इसमें पूरी टीम और नवोदित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी योगदान है। वह कहते हैं, “”फिल्म में निश्चित तौर पर सलमान का जादू चला है लेकिन हम अन्य लोगों के प्रयासों को कम करके नहीं देख सकते। फिल्म में एक बहुत खूबसूरत ल़डकी (सोनाक्षी) थी, वह बहुत प्रभावशाली थी और उनका अभिनय भी ऎसा ही रहा।”"
दबंग की अगली क़डी पेश करने की योजना
Posted in Bollywood, salman khan, tagged salman khan movie dabangg, Sonakshi Sinha on सितम्बर 15, 2010 | Leave a Comment »
“दबंग” की सफलता का जश्न मना रहे निर्माता अरबाज खान ने पुष्टि की है कि वह जल्दी ही इसकी अगली क़डी पेश करेंगे। अरबाज कहते हैं, “”हां, निश्चित रूप से अगली क़डी बनाने की योजना है और सिर्फ अगली क़डी ही क्यों फिल्म और उसके मुख्य किरदार का कई तरह से कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।”" वैसे अगली क़डी के कलाकारों और अन्य बातों को तय नहीं किया गया है लेकिन इस साल के अंत में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। “दबंग” में मलाइका अरो़डा के आइटम गीत “मुन्नी बदनाम हुई” की तरह अगली क़डी में भी इसी तरह का एक गीत होगा। “दबंग” के प्रदर्शन से पहले ही उसकी अगली क़डी की चर्चा थी। जब फिल्म निर्माण से जु़डे लोगों को इसके ग्रामीण परिवेश वाले हीरो चुलबुल पांडे (सलमान खान) में कई लोगों को आकर्षित करने की क्षमता दिखाई दी तभी से अगली क़डी बनाने की बात कही जा रही थी।
शनिवार को सलमान के बांद्रा स्थित घर पर खान परिवार ने ईद की एक पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी में “दबंग 2″ के निर्माण का निर्णय लिया गया। “दबंग” की सफलता से उत्साहित सलमान ने इसकी अगली क़डी जल्दी ही पेश करने की बात कही है। जल्दी ही निर्देशक अभिनव कश्यप “दबंग 2″ की कहानी के विषय में जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक अगली क़डी में फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद अपरिवर्तित रहेंगे।
फिर तो शाइनी होते चुलबुल पांडे
Posted in Bollywood, salman khan, tagged bollywood actor Shiney Ahuja, salman khan movie dabangg, Shiney Ahuja on सितम्बर 15, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म दबंग में लीड रोल यानी चुलबुल पांडे का किरदार पहले शाइनी आहूजा को ऑफर किया गया था।
सलमान से पहले फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने शाइनी को फिल्म का लीड रोल ऑफर किया था। पहले तो शाइनी अभिनव को इंतजार करवाते रहे और फिर रेप केस में फंस गए। आखिरकार अभिनव इसका प्रस्ताव लेकर सलमान के पास पहुंच गए। अब शाइनी को यह फिल्म न कर पाने का मलाल है या नहीं, यह तो वहीं जाने, लेकिन अभिनव के लिए यह बात लकी साबित हुई। दबंग इस साल की सबसे बडी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शुमार हो चुकी है।
सच्चा देशभक्त है सलमान का परिवार: बाल ठाकरे
Posted in Bollywood, Hindi News, salman khan, tagged bal thakre, bollywood actor salman khan, salman on सितम्बर 15, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 26/11 को हुए आतंकी हमले पर दिए गए बयान पर भले ही लोग उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है, लेकिन शिवसेना चीफ बाल ठाकरे ने उन्हें माफ कर दिया है। हालांकि सलमान ने देश के लोगों से अपने बयान पर माफी मांग ली है।
सामना के संपादकीय में शिवसेना चीफ ने लिखा है कि सलमान पर गुस्सा करना ठीक नहीं बल्कि उनका परिवार सच्चा देशभक्त है। ठाकरे ने कहा, सलमान के खिलाफ गुस्सा करने की कोई वजह नहीं है। उनका परिवार राष्ट्रवादी और सच्चे मायनों में देशभक्त है। देशभर में विवाद के बाद सलमान ने माफी मांग ली है । उन्हें अहसास हुआ होगा कि गुस्सा अमीर लोगों में नहीं, बल्कि आम लोगों में है। ठाकरे ने कहा, यह अच्छी बात है सलमान शाहरूख की तरह जिद्दी नहीं है। ज्ञात हो कि फरवरी माह में आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के मुद्दे पर शाहरूख ने अपना समर्थन दिया था और इस बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने माफी मांग ली थी। विवाद के कारण उनकी फिल्म माई नेम इज खान के प्रदर्शन का विरोध भी किया गया था।
सलमान ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह कहकर विवाद ख़डा कर दिया था कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबद्ध मामले को इसलिए भी तूल मिला क्योंकि इसमें कुलीनों को निशाना बनाया गया था। इसे ज्यादा तूल इसलिए दिया गया था क्योंकि इसमें कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था और इस हमले में पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ट्रेनों और कस्बों पर हमले हुए हैं लेकिन उनकी ऎसी चर्चा नहीं हुई। सलमान ने कहा कि हर किसी ने इस हमले के बारे में चर्चा की क्योंकि इसमें ताज और ओबेराय होटल को निशाना बनाया गया था। यह आतंकी हमला इसलिए हुआ क्योंकि हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था।
सलमान ने कहा, हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किये गये थे।
उधर सलमान के पिता पटकथा लेखक सलीम खान ने बेटे का बचाव करते हुए कहा है, सलमान राजनीतिक नहीं है और उन्हें बातें साफ करनी नहीं आती।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सलमान का समर्थन में सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा है, चिंता मत करो, लोग आपको नीचे खींचना चाहते है क्योंकि वे आपसे जलते है। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। बहुत सारा प्यार।
अभिनेता अनुपम खेर ने भी सलमान का साथ दिया है, उन्होंने भी टि्वटर पर लिखा, मैं सलमान से मिला और उन्हें उनकी फिल्म दबंग की सफलता के लिए बधाई दी। मुझे नहीं लगता कि जो उन्होंने कहा, उसका मतलब वह था जो निकाला जा रहा है।
26/11 आतंकी हमले को ज्यादा तूल दिया गया : सलमान
Posted in Bollywood, salman khan, tagged 26/11 mumbai attack, salman khan on सितम्बर 13, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में 26नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बारे में यह बयान देकर विवाद छे़ड दिया है कि इसे “ज्यादा तूल” इसलिए दिया गया था क्योंकि इसमें कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था और इस हमले में पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था।
बॉलीवुड के “दबंग” सलमान ने पाकिस्तानी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा, “”26/11 आतंकी हमले को बहुत अधिक तूल दिया गया क्योंकि इसमें देश के कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था। देश में इससे पहले रेलगाडियों और छोटे कस्बों में भी आतंकी हमले हुए हैं लेकिन कोई उनके बारे में इतनी बात नहीं करता।”" सलमान ने कहा कि हर किसी ने इस हमले के बारे में चर्चा की क्योंकि इसमें ताज और ओबेराय होटल को निशाना बनाया गया था। यह आतंकी हमला इसलिए हुआ क्योंकि हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था।
सलमान ने कहा, “”हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किये गये थे।”" सलमान खान के इस बयान पर क़डी प्रतिक्रियाएं हुई हैं। सरकारी वकील उ”ावल निकम ने एक समाचार चैनल से कहा, “”सलमान की टिप्पणियां बेतुकी हैं और किसी अभिनेता को आतंकी हमलों के बारे में इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।”"
सलमान ने नहीं पहना ब्रेसलैट
Posted in Bollywood, salman khan, tagged salman khan, salman khan movie dabangg on सितम्बर 10, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की दाई कलाई पर फिरोजी ब्रेसलैट हमेशा दिखाई देता है, क्योंकि इसे सलमान अपने लिए भाग्यशाली मानते है। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी इसे कभी नहीं उतारते, लेकिन पहली बार सलमान फिल्म दबंग में इसके बिना दिखाई देगे। दरअसल, दबंग में सलमान पुलिस वाले बने है और इस प्रकार की असैसरी उनके रोल के साथ मैच नहीं करती। दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, फिल्म में सलमान अपना लक्की चार्म नहीं पहन रहे है, क्योंकि इसमें वह पुलिसवाले का रोल कर रहे है और पुलिस वाले स्टोन लगे ब्रेसलैट नहीं पहनते है।
दबंग के प्रीमीयर मे नहीं आ सकीं कैट
Posted in Bollywood, katrina kaif, salman khan, tagged hot katrina, salman khan movie dabangg, sexy katrina kaif on सितम्बर 8, 2010 | Leave a Comment »
जब अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म “दबंग” का इसके कलाकारों और फिल्म निर्माण दल के सदस्यों के लिए पहला प्रदर्शन हुआ तो अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वे थियेटर के ठीक सामने ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के बावजूद वहां नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद सलमान और कैटरीना के रिश्ते को लेकर तमाम अटकलें लगाई जाने लगीं।
जब शनिवार रात सलमान के भाई और अन्य पारिवारिक सदस्य फिल्म सिटी स्थित थियेटर में “दबंग” देखने पहुंचे तो उनका कैटरीना और “तीस मार खां” फिल्म के निर्माण समूह को भी प्रदर्शन के दौरान बुलाने का इरादा था। वास्तव में सलमान ऎसा चाहते थे। एक सूत्र ने बताया कि खुद सलमान की बहन एल्विरा कैटरीना, फरहा खान और उनकी फिल्म के अन्य लोगों को आमंत्रित करने के लिए पहुंची थीं लेकिन उनका आना संभव नहीं हो सका क्योंकि उनकी फिल्म की शूटिंग देर रात तक चली। इस बात की पुष्टि करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि यह सही है कि फरहा खान और उनका निर्माण समूह नजदीक ही शूटिंग कर रहा था लेकिन उन्होंने साथ में फिल्म नहीं देखी। अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी भी मौजूद नहीं थे।
कैट के साथ दोस्ती को बडी खबर न बनाएं मीडिया: सलमान
Posted in Bollywood, katrina kaif, salman khan, tagged katrina, salman - katrina, salman khan on सितम्बर 6, 2010 | Leave a Comment »
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अभिनेत्री कैटरीना कैफ से रिश्ते के बारे में बार-बार पूछे जाने वाले सवालों से काफी परेशान हो गए है।
सलमान ने इंडिया टीवी के मशहूर सेगमेंट आप की अदालत में कहा, आखिर मीडिया इसे बडी खबर क्यों बना रहा है। सलमान का कहना है कि देश में कई अन्य समस्याएं है जो लोगों की जिंदगी से जुडी हुई है तो सलमान-कैटरीना का संबंध राष्ट्रीय खबर क्यों है। मैं कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा, मीडिया जो चाहे लिखे। मेरी निजी जिंदगी है, अगर लोग जानना चाहते है तो उन्हें इंतजार करना होगा। सलमान ने कहा, देश बाढ, सूखा, भूखमरी और भष्ट्राचार का शिकार है लेकिन मीडिया की उन समस्याओं को दिखाने की बजाय इस बात में ज्यादा दिलचस्पी रहती है कि कैट ने सलमान को धोखा दिया या सलमान ने कैट को अपनी जिंदगी से रूखसत किया।> गौरतलब है कि ट्राइडेंट होटल में ऎतिहाद एयरवेज की ब्रांड एंबेसडर नामित किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कैटरीना ने कहा था कि मैं अकेली हूं। अब मुझे नहीं लगता इस बारे में और अधिक बताने के जरूरत है। सलमान ने शो में अपने और शाहरूख के रिश्तों के बारे में भी बात की। सलमान ने कहा, उनके व शाहरूख खान के बीच अभी तक क़डवाहट मौजूद है और वे कभी दोबारा दोस्त नहीं बन सकते। सलमान ने कहा, शाहरूख और मैं अब एक-दूसरे से बात नहीं करते। हम एक-दूसरे को गलत समझते थे इसलिए हमने अपने रास्ते अलग कर लिए। भविष्य में शाहरूख और सलमान के दोबारा साथ की कोई संभावना नहीं है। दो साल पहले 16 जुलाई, 2008 को सलमान की मित्र व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों अभिनेताओं के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी।