अभिनेता शाहिद कपूर की जिंदगी में कई लडकियां आई लेकिन करीना के अलावा शाहिद का नाम किसी के साथ इतने लंबे समय तक नही जुडा। फिल्म “कमीने” से एक-दूसरे के करीब आए शाहिद और प्रियंका आजकल एक-दूसरे से दूर-दूर रहने लगे है। शाहिद के लिए तो यह दूसरा बडा झटका है। पहले करीना ने उनका दिल तोडा तो अब प्रियंका ने। वहंीं प्रियंका के लिए किसी का दिल तोडना कोई नई बात नही। आए दिन वो किसी ने किसी का दिल तोडती रहती है। पहले हरमन इस सदमें से गुजरे और अब शाहिद का भी वहीं हाल है। इसमें प्रियंका भी क्या करती शाहिद ने उनके ऊपर कई तरह की पाबंदिया लगा दी थी। जैसे शाहिद को प्रियंका का पार्टीज में जा कर ड्रिंक करना पसंद नही है। अब प्रियंका भला क्यों किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त करने लगी। और दूसरी सबसे बडी बात प्रियंका को बटलर द्वारा प्रपोज करना। जिसे प्रियंका ने आजतक मना नही किया। जब शाहिद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि हम दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा कुछ था ही नही तो अलगाव का सवाल ही नही उठता है।