Feeds:
Posts
Comments

फिल्म अभिनेत्री मिनीषा लांबा को धमकी और अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से कोई शख्स अलग-अलग 5 मोबाइल नंबरों से मिनीषा को न केवल धमकी दे रहा था, बल्कि अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।
मिनिषा ने इसकी शिकायत मुंबई की बर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। इस मामले में पुलिस हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसका किसी न किसी तरीके से मिनीषा से संबंध रहा है। इसके अलावा, उन मोबाइल नंबरो के डिटेल्स भी मांगे गए है, जिनसे मिनीषा को धमकी दी गई थी।

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी की कहानी यानि यह वो कहानी जिसके चर्चे सभी की जुवान पर है। ये कहानी खुद ओमपूरी की पत्नी नंदिता पुरी ने लिखली है। ये ऎसी कहानी है जिसमें खुद ओमपुरी बेहद खफा है। नंदिता पूरी ने ओमपूरी की बायोग्राफी लिखी है। जिसमें उन्होंने उनकी जिंदगी के वो राज खोले है जिसे शायद ओमपूरी जिंदगी किसी को अपनी जुबान में नहीं बता सकते थे। लेकिन आज वो राज हर किसी के सामने किताब की शक्ल में है। नाम है अनलायकली हीरो : ओम पूरी।
नंदिता की किताब के अनुसार ओम ऎसे माहौल में पले बढे जहां महिलाओं से उनका सामना नहीं हुआ। ऎसा माहौल में जहां सिवाय उनकी मां के कोई दूसरी महिला नहीं थी जब तक कि ओम सनौर के अपने मामाजी के घर नहीं चले गए। वहां भी उनकी उम्र की कोई लडकी नहीं थी। वो सिर्फ अपनी मामी और उनकी नौकरानी को जानते थे। इसलिए जाहिर था कि ओम खुद से बडी उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित होते।
ओम उस वक्त 14 साल के थे जब उन्होंने पहली बार किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उनके मामाजी के घर में 55 साल की नौकरानी काम करती थी। वहां दिन में दो बार हैडपंप से पानी निकाला जाता थ ओम को इस काम में नौकरारी की मदद करने को कहा गया। कई दिन गुजर गए और हैडपंप से पानी निकालना ओम की जिंदगी का हिस्सा बन गया। फिर एक दिन अचानक उसे एहसास हुआ कि नौकरानी ने उसे छुआ और प्यार से पुचकारा। 14 साल का ओम 55 साल की नौकारानी की तरफ आकर्षित होने लगा। बिना ये जाने कि उसके साथ क्या हो रहा है।
पहली बार जब नौकरानी ने ओम पुरी को छुआ तो उसके जेहन में क्या हलचल मची होगी। क्योकि उस दिन से पहले किसी और महिला ने ओमपुरी को इस तरह नहीं छुआ था। ओमपुरी की जिंदगी के इस राज को खुद उनकी पत्नी ने किताब के पन्नों में दर्ज किया है।
किताब के अनुसार एक रात मामाजी के घर की बत्ती गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर नौकरानी ने ओम को पकउ लिया। इस तरह 14 साल का एक लडका जवान बन गया। 55 साल की वो नौकरानी ही आम का पहला प्यार थी। किताब के अनुसार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद 14 साल के ओम बडी महिलाओं की तरफ आकषिर्त होगे लगे। ये शायद ओम की बेवकूफी थी कि उन्होंने छत पर सो रही अपनी छोटी मामी को छेडने की कोशिश की। ये ऎसी हरकत थी जिसने ओम को बेघर कर दिया।
किताब में लिखे हर्फो की माने तो ओम अपनी ही नजरों में गिर गए। अपनों की नगरो में गिरने के बाद ओम पुरी वहां रहते भी तो क्या मुंह लेकर। तो क्या इस शर्मनाक हरकत के बाद ओम पुरी बदल गए। इसका जवाब उनकी पत्नी नंदिता पुरी की किताब में आगे मिलता है।
नंदिता पुरी ने किताब में लिखा है कि 14 साल की उम्र में पहली बार ओम पुरी ने किसी महिला का एहसास किया। मगर 14 साल की उम्र में भी ओम पुरी मे कोई खास बदलाव नहीं आया। वो अभी भी एक ऎसी महिला की तलाश में थे सिके साथ वो किसी रिश्ते में बंधते।
अगर उनकी पत्नी नंदिता की किताब पर यकीन कतो 40 की उम्र पर करने के बाद भी ओम पुरी वैसे ही थे जैसा 14 साल का कोई बच्चा। किताब में लिखा हैकि 1986 में जब ओम त्रिशुल कॉम्पलेक्स के कए अपार्टमेट में रहने थे तो उनकी गर्लफे्रड माला उन्हें छोडकर चली गई।
आंध्र प्रदेश से आई मां-बेटी ओम पुरी की देखभाल करती थी। हालांकि पहले दोनों वर्सोवा के एक मछली मार्केट में काम करती थी मगर ओम पुरी की परेशानी देखकर वो पूरी तरह से उनके यहां काम करने लगी। दोनों मां -बेटी ने ओम पुरी का घर अच्छी तरह संभाला। बेटी लक्ष्मी ने तो ओम का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोटी। जब ओम घर पर होते तो वो उनका मनपसंद खाना बनाती। मौका पाकर लक्ष्मी ओम को छेडने भी लगती और ओम इन सब बातों से बेखबर नहीं थे।
किताब के अनुसार ओम पुरी नौकरानी की बेटी को पसंद करने लगे थे। वो उसमें अपनी पत्नी को देख रहे थे। उन्हे लगा कि यही लडकी उनकी जीवन संगिनी बनने के काबिल है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। कुद ही महीने में ओेम पुरी को एहसास हुआ कि लडकी उनसे काफी जुड चुकी है। अचानक ओम ने फैसला किया कि वो उस लडकी से शादी करेंगे। ओम को लगा कि उस लडकी से शादी करके वो समाज के सामने एक मिसाल पेश करेंगे। या फिर उन्हें ये लगा कि उनकी असर जिंदगी में भी वहीं सच्चाई होनी चाहिए जैसी कि उन्होंने फिल्मी पर्दे पर सामाजिक किरदार निभाकर साबित की है।
मगर असल जिंदगी और फिल्मी किरदार में फर्क होती है। ओम पुरी को भी ये बात वक्त रहते समझ आ गई। उन्हें जिंदगी में कापी कुछ पाने की चाहत थी। वो जिंदगी के एक ऎसे मुकाबल पर ले जाना चाहते थे जहां उन्हें किसी भी चीज की कमी न हो। न धन दौलत की और न प्यार की। शाद इसलिए ओम ने अपनी नौकरानी लक्ष्मी को छोडने का फैसला कर लिया।
ओमपुरी के हवाले में किताब में आगे लिख है – भगवान का शुक्र है कि मै वक्त रहते संभल गया आदर्शवादी सोच को लेकर मै उस लडकी से कोई वादा नहीं करना चाहता था। हम दोनों में कुछ भी एक जैसा नहीं था। लक्ष्मी मुझ पर हक जताने लगी थी। वो लडकी ओम पुरी पर हावी हो ये वो बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होने इस रिश्ते को यहीं खत्म करना बेहतर समझा। मगर क्या वो लडकी इतनी आसानी से ओम पुरी को छोड सकती थी। जिसके साथ इतना वक्त बिताया, जिसके अच्छे बुरे का हर वक्त ख्याल रखा क्या वो उसकी जिंदगी से यू ही चला जाएगा।
क्या हुआ जब ओमपुरी ने उस लडकी को ठुकरा दिया। इस बारे में किताब में लिखा है- लक्ष्मी इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं थी। वो छत पर चढ गई और चीखने लगी कि सातवें माले से छलांग लगा देगी। जब ओम ने उसे ऎसा करने से रोका तो वो चीख पडी नहीं मुझे मरने दो। एक रिश्ते का इसमें ज्यादा नाटकीय अंत नहीं हो सकता था।
ओम की जिंदगी के ये वो राज है जो खुद उन्होंने अपनी पत्नी नंदिता को बताए थे। मगर उन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि ये पन्ने उनकी जिंदगी में तूफान खडा कर देंगे। जैसे ही ये राज दुनिया के सामने आए ओम पुरी गुस्से से भर गए।
फिल्मों मे अपनी धारदार एक्टिंग की धाक जमान के वाले ओम पुरी आज जिंदगी के सबसे मुश्किल दोराहे पर खडे है। ओम पुरी की पत्नी ने इस किताब में उनकी जिंदगी के ऎसे राज खोल दिए है जिससे ओम पुरी बुरी तरह भडक गए है। एक अखबार के अनुसार ओम पुरी इस पूरे वाकये से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। वो काफी टूट चुके है।
अखबार के मुताबिक उनके ये राज इस तरह से दुनिया के सामने आएंगे और वो भी उनकी खुद की पत्नी ऎसा करेगी। ये उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। ये सच उनके सामने तब आया जब वो कही खुद नंदिता की जुबानी किताब के कुछ हिस्से सुन रहे थे। मालूम हो कि नंदिता ने खुद अपने पति ओमपुरी के बारे के सबकुछ लिखा और ओमपुरी को कुछ पता नहीं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाडिया की 50 वर्षीय बहन सिंपल कपाडिया का 10 नवंबर को मुंबई स्थित अस्पताल में निधन हो गया। पिछले तीन साल से सिंपल कैंसर से जूझ रही थीं। सिंपल के आखिरी वक्त में उनकी बडी बहन डिंपल उनके साथ थीं। सिंपल का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। डिंपल के परिवार के सदस्यों टि्वंकल, रिंकी और अक्षय कुमार के अलावा सनी देओल, साजिद खान, हनी ईरानी, विपुल शाह और राहुल ढोलकिया आदि उनके अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे।
डिंपल की तरह सिंपल ने भी अभिनय की राह चुनी। अपने जीजाजी राजेश खन्ना के साथ “अनुरोध” (1977) फिल्म से उन्होंने करियर की शुरूआत की, लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिल पाई। “अहसास, मनपसंद, लूटमार, शाका, दूल्हा बिकता हैं, जमाने को दिखाना हैं” उनकी प्रमुख फिल्में हैं। बतौर अभिनेत्री उनकी अंतिम फिल्म “प्यार के दो पल” (1986) में प्रदर्शित हुई थीं। इसके बाद सिंपल कास्ट्यूम डिजाइनर बन गई। डिंपल और सनी देओल के लिए उन्होंने खासतौर पर कास्ट्यूम डिजाइन किए। फिल्म “रूदाली” में कास्ट्यूम डिजाइन करने के लिए सिंपल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का संबंध टूट गया हैं। कहा जाता है कि जब दिल टूटता है तो आदमी उससे जुडी हुई हर चीज से मुंह मोड लेता हैं। ऎसा ही आजकल कुछ शाहिद के साथ भी हो रहा हैं। दरअसल शाहिद की अलग-अलग हीरोइनों से प्यार की खबरें उडी। लेकिन कोई नाम ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया।
फिल्म “कमीने” शूटिंग के दौरान शाहिद और प्रियंका करीब आए। शाहिद की जिंदगी में फिर से बहार आ गई। लेकिन अफसोस ये बहार ज्यादा दिन तक टिक न सकी। अब शाहिद को लगता है कि प्रियंका और उनके सोच-विचार बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं। शाहिद को शायद इस बात का अंदाजा था तभी वो इस रिश्ते पर कभी खुल कर नहीं बोले। यहीं नहीं, शाहिद अब दूरियां बनाने के लिए दूसरे घर में शिफ्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहिद जिस अपार्टमेंट में रहते है उसी अपार्टमेंट में प्रियंका चोपडा का भी घर हैं। रिश्ता टूटने पर ज्यादा बवाल न हो इसलिए शाहिद चुपके-चुपके घर ढूंढ रहे हैं।

फिल्म “पा” के प्रदर्शन से पहले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चान बाल दिवस के अवसर पर टेलीविजन पर “ओरो” के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ने प्रोगेरिया बीमारी से पीडित 13 साल के बच्चे “ओरो” का किरदार निभाया हैं। ओरो के रूप में अमिताभ बच्चों के लिए एक बहुत विशेष संदेश देंगे। फिल्म की निर्माण कंपनी एबी कोर्प लिमिटेड की पहल पर विश्वभर के बच्चों को अमिताभ के किरदार से जोडने के लिए ऎसा किया जा रहा हैं। अमिताभ के प्रशंसकों को फिल्म में खेलने के लिए इस्तेमाल की गई गुडियाओं सहित उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुएं भी मिलेगी। निर्देशक आर. बालकृष्णन ने बताया, फिल्म “पा” मुख्य रूप से बच्चों और अभिभावकों दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। बच्चन का किरदार ओरो उम्र बढने संबंधी दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं।
ओरो आसानी से अकेला हो सकता हैं, उसे अलग किया या छोडा जा सकता हैं। प्रोगेरिया रिसर्च फांउडेशन के लिए कोष इकट्ठा करने के लिए “पा” के विशेष शो करने की योजना हैं। बालकृष्णन ने कहा, हमारे पास प्रोगेरिया फाउंडेशन के साथ सहयोग की वास्तव में कोई ठोस योजना नहीं हैं। यद्यपि हमारा नाटक इस बीमारी से ग्रस्त हैं लेकिन फिल्म प्रोगेरिया के संबंध में नहीं हैं। यह फिल्म बताती हैं कि कैसे ऎसे विशेष बच्चे आपके जीवन को विशेष प्रकाश से भर देते हैं।

फिल्म “कुर्बान” के पोस्टर्स पर सैफ अली खान और करीना कपूर के बोल्ड फोटो हैं। इस तरह के पोस्टर बनवाने का आइडिया सैफ ने ही निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा को दिया था।
जब करीना कपूर और सैफ के बीच बोल्ड दृश्य फिल्माए जा रहे थे, तब सैफ ने निर्देशक से कहा कि ये बोल्ड सीन हमारे पोस्टर पर दिए जा सकते हैं और रेंसिल ने ऎसा ही किया। 20 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली “कुर्बान” को लेकर सैफ काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में आतंकवाद को अलग नजरिए से दिखाया गया हैं। सैफ के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 21 नवंबर को होने वाले अपनेे संगीत समारोह की तैयारियों में व्यस्त हैं। खबर है कि खंडाला में होने वाली इस सेरेमनी में शिल्पा अपने मंगेतर राज कुंद्रा के साथ खूब झटके और मटके लगाएंगी। संगीत सेरेमनी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

कोरियोग्राफर गणेश हेगडे खास तौर पर इस बात का ख्याल रख रहे है कि उस दिन सभी का डांस परफेक्ट हो। इस दिन वैडिंग कपल और उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार परफॉर्म करेंगे। जब इस बारे में गणेश हेगडे से बात की गई, तो उन्होंने बताया, मेरे लिए संगीत प्रफेशनल चीज नहीं हैं। मैं शिल्पा से जुडा हुआ हूं, इसलिए मेरी कोशिश इस प्रोग्राम को बेहतर बनाने की हैं। हमने किसी प्रफेशनल डांसर को प्रोग्राम में शामिल करने के बजाय कोशिश की है कि सभी फैमिली मेंबर मिलकर ही एक बेहतरीन प्रोग्राम पेश करें।

खासतौर पर राज का छोटा भाई इस प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साहित हैं। संगीत सेरेमनी के लिए राज की फैमिली खासतौर पर लंदन से आ रही हैं। प्रोग्राम की थीम के बारे में पूछने पर गणेश ने कहा, वैसे तो हमने प्रोग्राम की कोई थीम नहीं तय की हैं। बावजूद इसके हमने इस बात का खास ख्याल रखा है कि शिल्पा एक साउथ इंडियन फैमिली से आती हैं और राज एक पंजाबी फैमिली से, इसलिए हमारे पास साउथ इंडियन व पंजाबी डांस, म्यूजिक व स्टाइल के काफी ऑप्शन होंगे। इसके अलावा शिल्पा अपने किसी रोमांटिक नंबर पर राज के साथ परफॉर्म करेंगी।

ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी डॉक्यूमेंट्री “स्माइल पिंकी” इस रविवार रात 9.30 बजे दूरदर्शन पर दिखाई जाएगी। अमेरिकन फिल्ममेकर मेगन मिलान की डॉक्यूमेंट्री “स्माइल पिंकी” पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की लडकी की कहानी हैं।
यह लडकी अपने कटे हुए होंठ के साथ सबकी हिकारत भरी नजरों का शिकार थीं। पर एक समाजसेवी से मिलने के बाद उसकी जिंदगी कैसे बदलती है यहीं इस फिल्म की कहानी हैं। स्माइल पिंकी ने ऎसे हजारों बच्चों की जिंदगी को समाज के सामने लाकर रखा हैं। इस प्रयास से पिंकी के साथ-साथ उन अन्य बच्चों की जिंदगी में भी उनकी मुस्कुराहट वापस आ सकती हैं।

हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान की सहयोगी जेन्नी मूरो को डर है कि यदि अभिनेत्री की जल्दी मदद नही की गई तो वह आत्महत्या कर लेंगी।
सूत्रों के अनुसार मूरो ने फोन पर लिंडसे के पिता माइकल लोहान से कहा, मैं हर दिन आपकी बेटी का जीवन बचाने की कोशिश करती हूं। उनमें कुछ गडबडी हैं, वह दो साल पहले जैसी थीं आज की स्थिति उससे बेहतर नहीं हैं और वह यह जानती हैं। यदि मैं उनके आसपास न रहूं तो वह गंभीर खतरे में पड सकती हैं।
मूरो ने कहा, आपकी बेटी को आत्महत्या करने से रोकने के लिए मैंने अपनी हर चीज-मित्र, कुत्ता, माता-पिता यहां तक कि लॉस एंजेलिस स्थित घर को भी छोड दिया हैं। माइकल ने भी बेटी के प्रति अपनी चिंता जताई थीं। उन्होंने कहा था, उनकी बेटी को चिकित्सकों द्वारा बताई दवाइयों की लत लग गई है.. मैं अपनी बेटी को मरते हुए नहीं देख सकता।

हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को हाल ही में लास एंजेलिस के क्रो बार के पीछे एक संकरी गली में फोन पर रोते-रोते बात करते देखा गया था। वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार लोहान ने पिछले सप्ताह ही टि्वटर पर लिखा था कि उनके पिता ने उनकी मां को धमकी दी है वह उन्हें मार डालेंगे।
अभिनेत्री का कहना है कि वह लंबे समय तक उनके साथ रहने के लिए स्वयं को दोष देती है, मै उन्हें घर छोडकर जाने से रोकती हूं क्योकि मेरे पिता धमकी देते है कि यदि वह घर छोडकर गई तो वह उन्हें मार डालेंगे। यह बहुत दु:ख की बात है कि मै सभी को यह बता रही हूं लेकिन वर्षो से माइकल सीनियर के साथ मेरा कोई वास्तवित संबंध नहीं है। यहीं सच है। लोहान के पिता ने इन आरोपों का खडन किया है।

Older Posts »